Thursday, May 14, 2015

AIIMS दिल्ली में 729 पदों पर मौका

 ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस (एम्स) दिल्ली ने ग्रुप 'ए' 'बी' और 'सी' के 729 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मंगाए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 मई से शुरू होगी।
पदनाम : ब्लड ट्रांसफ्यूजन ऑफिसर, असिस्टेंट ब्लड ट्रांसफ्यूजन ऑफिसर, पब्लिक हेल्थ नर्स, प्रोग्रामर सिस्टर ग्रेड 2, मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर, स्टोर कीपर, टेक्निशियन, ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट, फार्मासिस्ट, वर्कशॉप, सिक्योरिटी कम फायर गार्ड

योग्यता : पद के अनुसार योग्यताएं है। इनमें से प्रमुख है, एमबीबीएस / बीएससी नर्सिंग / बीई / बीटेक /जीएनएम सर्टिफिकेट / बीफार्मा / डिप्लोमा / आईटीआई सर्टिफिकेट। कुछ पदों के लिए 2 से 5 साल का अनुभव अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क : 500 रूपये। भुगतान , चालान / डेबिट / क्रेडिट कार्ड से करें।
आवेदन प्रक्रिया : वेबसाइट www.aiims.edu के होमपेज पर 'recruitment' ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर संबंधित लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर दें।
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख : 14 जून 2015
फोन : 001-26588500, 26588700